सिर्फ किताब नहीं, चित्र-कहानी से भी सीखेंगे बच्चे

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद में मौलिक शिक्षा विभाग ने पहली से पांचवीं कक्षा के बच्चों के लिए नई पहल शुरू की है। अब बच्चे सिर्फ किताबों से नहीं, बल्कि खेल, चित्र और कहानियों से भी सीखेंगे। इसका उद्देश्य बच्चों की समझ, भाषा और गणित की क्षमता को मजबूत करना है।

children will learn through picture stories new initiative by the department of basic education

n NBT न्यूज, फरीदाबाद : मौलिक शिक्षा विभाग ने पहली से पांचवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए जारी सप्ताह-5 के सीआरपी मॉड्यूल में इस बार गतिविधि आधारित शिक्षा पर विशेष जोर दिया है। विभाग का उद्देश्य बच्चों की बुनियादी साक्षरता , भाषा दक्षता और गणितीय समझ को मजबूत बनाना है, ताकि शुरुआती कक्षाओं में ही छात्रों की शैक्षणिक नींव मजबूत हो सके। विभाग की ओर से शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पढ़ाई को केवल किताबों तक सीमित न रखें, बल्कि खेल, चित्र, कहानी, संवाद और दैनिक जीवन से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को सीखने के लिए प्रेरित करें। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बसंत के अनुसार, नई योजना का मकसद पाठ्यक्रम पूरा कराना नहीं, बल्कि बच्चों में समझने की क्षमता, अभिव्यक्ति कौशल और आत्मविश्वास विकसित करना भी है।