माॅक ड्रिल कर परखीं मॉनसून की तैयारियां

नवभारतटाइम्स.कॉम

जीएमडीए ने मॉनसून की तैयारियों का जायजा लेने के लिए माॅक ड्रिल शुरू कर दी है। शंकर चौक और डीएलएफ फेज वन अंडरपास में जलभराव कर उसे निकालने का अभ्यास किया गया। पंपों की जांच की गई और वे सही पाए गए। शहर के पंद्रह से अधिक अंडरपास में भी ऐसी माॅक ड्रिल की योजना है।

माॅक ड्रिल कर परखीं मॉनसून की तैयारियां

n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

मॉनसून की तैयारियों को लेकर जीएमडीए की ओर से माॅक ड्रिल शुरू कर दी गई हैं। शुक्रवार को शहर के शंकर चौक और डीएलएफ फेज वन अंडरपास में माॅक ड्रिल करके यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। यहां पर जलभराव करके उसे निकाला गया। मशीनरी सिस्टम आदि चेक किए गए।

यहां पर जलनिकासी के लिए लगे पंपों की जांच की गई। सभी पंप सही पाए गए। वहीं दूसरी ओर इसी तरह शहर के पंद्रह से अधिक अंडरपास में जीएमडीए का दूसरे विभागों के साथ मिलकर मॉनसून से पहले मॉकड्रिल का प्लान है। जिससे तैयारियों को अच्छे से परखा जा सके।