n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव
दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे के पास शिकोहपुर मोड़ पर सड़क हादसे में करीब 30-35 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक अपनी गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 12 मई की रात करीब 9 बजे खेड़कीदौला थाने को सूचना मिली कि शिकोहपुर मोड़ के पास इंडेन पेट्रोल पंप के सामने एक व्यक्ति का एक्सिडेंट हो गया है। पुलिस मौके पर पहुंची, तो एक युवक लहूलुहान हालत में पड़ा था। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है।



