कार चालक से लूटपाट में बदमाश अरेस्ट

नवभारतटाइम्स.कॉम

दिल्ली से कार बुक कर धारूहेड़ा में लूटपाट करने वाले गिरोह का एक और सदस्य पुलिस की गिरफ्त में आया है। पुलिस ने आनंद नामक आरोपी को पकड़ा है। इससे पहले चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। 14 जनवरी की रात पांच युवकों ने श्रीदेव की कार बुक की थी।

rewari another miscreant arrested in car robbery case 5 accused caught so far

n NBT न्यूज, रेवाड़ी: दिल्ली से कार बुकिंग कर धारूहेड़ा में लूटने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दिल्ली के गांव पालम निवासी आनन्द के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

जांचकर्ता ने बताया कि 15 जनवरी 2025 को यूपी के जिला बदायूं के गांव भैहटाजबी निवासी श्रीदेव ने बताया कि 14 जनवरी की रात दिल्ली पालम फ्लाईओवर से 5 युवकों ने उनकी कार को धारूहेड़ा के लिए बुक किया। धारूहेडा से जयपुर की तरफ 3-4 किलोमीटर आगे जाने के बाद पेटीम स्कैनर से पेमेंट करने के लिए मोबाइल लिया और मारपीट कर 1200 रुपये व कार छीनकर जयपुर की तरफ भाग गए।