‘स्मार्ट सिटी फंड से बनी सड़क की हालत जल्दी क्यों हो रही खराब’

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद में स्मार्ट सिटी के तहत बनी सड़कों की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने केंद्रीय मंत्री के घर के सामने बनी सड़क को प्रदेश की सबसे महंगी बताते हुए भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि नई सड़कें जल्दी खराब हो रही हैं, जबकि पुरानी सड़कें आज भी मजबूत हैं।

why is the condition of the road built with smart city fund deteriorating quickly allegations of corruption

n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद : स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बनी सड़कों को लेकर एक बार फिर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने केंद्रीय मंत्री के घर के सामने बनी सड़क को प्रदेश की सबसे महंगी बताते हुए उसमें बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि इस सड़क से जुड़ी महत्वपूर्ण फाइल भी गायब हो गई है, जिसकी निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए। पूर्व विधायक ने कहा कि 12 मई को ‘दिशा’ बैठक में केंद्रीय मंत्री द्वारा कांग्रेस शासनकाल में बनी 17 साल पुरानी सड़कों का उल्लेख किया गया था, लेकिन यह भी स्पष्ट किया जाना चाहिए कि स्मार्ट सिटी फंड से बनी नई सड़कों की हालत इतनी जल्दी क्यों खराब हो रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि पुराने समय में बनी सड़कें आज भी मजबूत हैं, तो हाल में करोड़ों खर्च कर बनाई गई सड़कों में टूट-फूट क्यों दिखाई दे रही है।