गांव के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुरू

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार से दो दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी है। भीषण गर्मी में भी कर्मचारियों ने लघु सचिवालय में नारेबाजी की। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने पर हड़ताल जारी रहेगी। यूनियन ने सरकार पर ग्रामीण सफाई कर्मियों के शोषण का आरोप लगाया है।

two day strike of rural sanitation workers begins slogans raised at mini secretariat over demands

n NBT न्यूज, फरीदाबाद : गांव के सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार से दो दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी। भीषण गर्मी और तेज धूप के बावजूद हड़ताली कर्मचारियों ने सेक्टर-12 लघु सचिवालय में जमकर नारेबाजी की। सरकार को चेतावनी दी कि अगर समय रहते ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की मांगों को लागू नहीं किया गया तो हड़ताल आगे भी बढ़ सकती है। यूनियन ने सरकार पर ग्रामीण सफाई कर्मियों का शोषण करने का आरोप लगाया।

सभा को सीटू के जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने संबोधित किया। उन्होंने राज्य सरकार पर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ये कर्मचारी ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई करते हैं। जब सफाई का कार्य नियमित है तो इस पर रेगुलर कर्मचारियों की नियुक्ति की जानी चाहिए।