कैंटर से टकराई स्कूल बस, 13 बच्चे और ड्राइवर घायल

नवभारतटाइम्स.कॉम

दिल्ली-जयपुर हाइवे पर खलियावास के पास एक स्कूल बस सड़क किनारे खड़े कैंटर से टकरा गई। इस हादसे में बस के 44 बच्चों में से 13 बच्चे घायल हुए। बस चालक और कैंटर चालक भी चोटिल हुए। राहगीरों ने तुरंत मदद की और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को छुट्टी मिल गई।

rewari school bus collides with canter on delhi jaipur highway 13 children and both drivers injured

n NBT न्यूज, रेवाड़ी

दिल्ली-जयपुर हाइवे स्थित गांव खलियावास के पास टूर पर जा रहे बच्चों की स्कूल बस सड़क किनारे खड़े एक कैंटर से टकरा गई। टक्कर से जहां कैंटर पलट गया, वहीं बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में बस में सवार 44 बच्चों में से 13 बच्चे और बस व कैंटर चालक घायल हो गए। राहगीरों ने सभी बच्चों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों का ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया।

राजस्थान के बहरोड़ स्थित राठ इंटरनैशनल स्कूल की बस शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे 44 बच्चों को टूर के लिए गुड़गांव लेकर निकली। करीब नौ बजे दिल्ली-जयपुर हाइवे स्थित खलियावास के पास मोड़ पर सड़क किनारे खड़े कैंटर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कैंटर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद बस का अगला हिस्सा भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। राहगीर मदद को दौड़े और बच्चों को बस से निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सभी घायल बच्चों ओर बस चालक सहीराम व कैंटर चालक अनुज सिंह को ट्रोमा सेंटर भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को डिस्चार्ज कर दिया गया, वहीं घायल चालकों को इलाज किया जा रहा है।