परिक्रमा मार्ग में घटिया मटीरियल लगाने का इस्तेमाल, किया हंगामा

नवभारतटाइम्स.कॉम

होडल के गांव डाड़का से सौंद तक ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग पर घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने सरपंच और जिला परिषद प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाया। उन्होंने घटिया सामग्री लगा रहे कर्मचारियों को भगा दिया। मंडल कमिश्नर ने पैच वर्क दोबारा करने के आदेश दिए हैं।

villagers protest over substandard material on parikrama marg chase away officials

n NBT न्यूज, होडल : गांव डाड़का से सौंद तक ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग में घटिया मटीरियल इस्तेमाल करने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना है कि जिला परिषद प्रशासन के साथ गांव के सरपंच तुहीराम की मिलीभगत है। इस दौरान ग्रामीणों ने घटिया सामग्री का प्रयोग कर रहे कर्मचारियों को मौके से भगा दिया।

आज (शनिवार) से ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा शुरू हो गई है। जिला उपायुक्त से लेकर मंडल कमिश्नर ने दौरा कर सभी विभागों के अधिकारियों को बिजली-पानी के अलावा परिक्रमा मार्ग में क्षतिग्रस्त सड़कों व रास्तों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। डीसी डॉ. हरीश कुमार वरिष्ठ ने गांव डाड़का से सौंद तक गड्ढों को भरने को कहा था। गड्ढे भरने के दौरान ठेकेदार ने गांव के सरपंच व विभाग के अधिकारियों ने मिलीभगत कर घटिया सामग्री लगवा दी, जो दो दिन बाद उखड़ने लगी।

निरीक्षण करने आए मंडल कमिश्नर संजय जून से ग्रामीणों ने शिकायत की, जिस पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए दोबारा से पैच वर्क करने के आदेश दिए। गुरुवार को जिला परिषद विभाग के अधिकारी पैचवर्क लगाने पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें खदेड़ दिया। जिला परिषद सीओ जीतेंद्र कुमार ने बताया कि ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री का प्रयोग करने पर कार्यकारी अभियंता के नेतृत्व में टीम गठित कर दो दिन में रिपोर्ट देने के आदेश जारी किए गए हैं।