NBT न्यूज, गुड़गांव
लघु सचिवालय स्थित सभागार में शुक्रवार को समाधान शिविरों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। एसडीएम हितेंद्र कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इससे पहले परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं वरिष्ठ आईएएस डॉ. राज शेखर वुंडरु ने चंडीगढ़ से विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी उपायुक्तों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में समाधान शिविरों से जुड़ी लंबित शिकायतों और विभागवार कार्यों की समीक्षा की गई। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत पर की गई कार्रवाई को संबंधित पोर्टल पर तुरंत अपडेट किया जाए, ताकि आमजन को उनकी शिकायत की वास्तविक स्थिति की जानकारी मिलती रहे। शिकायतों के समाधान में केवल औपचारिकता न बरती जाए, बल्कि समस्याओं के मूल कारणों की पहचान कर उनका स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस मौके पर सीटीएम ज्योति नागपाल, डीआरओ विजय यादव, डीडीपीओ नवनीत कौर, मेडिकल ऑफिसर प्रियंका आदि मौजूद रहे।


