दीवार फांदकर तालाब में नहाने गए थे मासूम

नवभारतटाइम्स.कॉम

डीएलएफ फेज-3 में दिल दहला देने वाली घटना हुई। नाथूपुर के चार बच्चे दीवार फांदकर गोल्फ कोर्स में घुस गए। कृष्ण कुमार और आदर्श पानी में उतर गए। पानी गहरा होने के कारण दोनों डूब गए। साथियों ने मदद के लिए पुकारा। पुलिस सुरक्षा में चूक की जांच कर रही है। दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराया गया।

two innocent children died tragically by drowning while climbing a wall to bathe in a golf course pond

n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: DLF फेज-3 थाना एरिया के एंबिएंस आइलैंड में गोल्फ कोर्स के तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार, नाथूपुर के रहने वाले चार बच्चे गुरुवार शाम एंबिएंस आइलैंड के पास पहुंचे थे। चारों दीवार और वहां लगी फेंसिंग लांघकर गोल्फ कोर्स में दाखिल हुए। कृष्ण कुमार (10) और आदर्श(12) पानी में उतर गए, जबकि उनके दो साथी सतीश और अंकुश बाहर ही रहे। पानी गहरा होने से दोनों डूब गए। साथियों ने गोल्फ कोर्स के बाहर खड़े लोगों और सुरक्षाकर्मियों को सूचना दी। कृष्ण मूलरूप से भिवानी और आदर्श बिहार का रहने वाला था। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराया। डीएलएफ फेज-3 थाना पुलिस के मुताबिक सुरक्षा में चूक को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की जा रही है कि बच्चे फेंसिंग पार कर कैसे घुस गए।