n NBT न्यूज, नूंह
मेवात क्षेत्र में शादी के दौरान करोड़ों रुपये की नकदी और सोने जैसी दिखने वाली मालाओं के प्रदर्शन पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है।
एसपी डॉ. अर्पित जैन के निर्देश पर अब ऐसे आयोजनों और लोगों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी जो शादी समारोहों में नोटों की मालाओं का प्रदर्शन करते हैं। पुलिस के अनुसार इसके जरिये कुछ लोग काले धन, टैक्स चोरी और संदिग्ध लेनदेन कर रहे हैं। कई मामलों में किराये पर नकदी की माला उपलब्ध कराने वाले लोग भी सक्रिय हैं, जिनकी लगातार पुलिस की ओर से जांच की जा रही है। जिले में पहले भी नोटों की मालाओं को लेकर विवाद और लूट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।


