इबोला को लेकर बढ़ी सतर्कता

नवभारतटाइम्स.कॉम

अफ्रीकी देशों में इबोला के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने पूरे देश के लिए एडवाइजरी और एसओपी जारी की है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने संक्रमण रोकने, निगरानी बढ़ाने और स्वास्थ्य कर्मियों को सतर्क रहने पर जोर दिया है। गुड़गांव स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। संदिग्ध मरीजों की तुरंत पहचान और जांच के निर्देश दिए गए हैं।

ebola threat increased alert issued in india sop implemented

n NBT न्यूज, गुड़गांव : अफ्रीकी देशों में इबोला वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने देशभर के लिए अडवाइजरी और SOP जारी की है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी दिशा-निर्देशों में संक्रमण की रोकथाम, सर्विलांस बढ़ाने, अस्पतालों की तैयारियों और स्वास्थ्य कर्मियों को सतर्क रखने पर विशेष जोर दिया गया है। SOP जारी होते ही गुड़गांव स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड में आ गया है। मंत्रालय की ओर से जारी SOP में IDSP के तहत बीमारी की निगरानी मजबूत करने, संदिग्ध मरीजों की तुरंत पहचान करने और उनके सैंपल जांच के लिए भेजने के निर्देश दिए गए