‘टैक्स संबंधी काम समय से पूरा करें अधिकारी’

नवभारतटाइम्स.कॉम

नगर निगम के अडिशनल कमिश्नर डॉ. जयवीर यादव ने जोन-3 की टैक्स शाखा के अधिकारियों संग बैठक की। उन्होंने टैक्स संबंधी कार्यों की प्रगति जांची। कार्यों को अधिक प्रभावी और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। सभी कार्य नियमों के अनुरूप और पारदर्शिता से हों। नागरिकों को बेहतर सेवाएं देना निगम की प्राथमिकता है।

complete tax related work on time municipal corporation additional commissioner dr jaiveer yadav

n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: नगर निगम के अडिशनल कमिश्नर डॉ. जयवीर यादव ने शुक्रवार को जोन-3 की टैक्स शाखा के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें टैक्स संबंधी कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और उन्हें अधिक प्रभावी व समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

डॉ. जयवीर यादव ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं के अनुरूप पूरी पारदर्शिता के साथ किए जाएं। उन्होंने कहा कि नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकता है, इसलिए किसी भी नागरिक को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए और उनकी समस्याओं का समाधान संवेदनशीलता व तत्परता के साथ किया जाए। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि टैक्स से जुड़े सभी रेकॉर्ड समय-समय पर अपडेट रखे जाएं।