पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और हिसार पुलिस के बीच हुए विवाद पर जब पत्रकारों ने सवाल किया, तो डीजीपी अजय सिंघल ने कहा कि अब यह किस्सा पुराना हो चुका है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अपनी जांच रिपोर्ट कोर्ट में सबमिट (जमा) कर दी है और अब जो भी फैसला आएगा, उसी के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दुष्यंत चौटाला का मोबाइल नंबर ब्लॉक करने के आरोप पर डीजीपी ने कहा कि वह इस मामले में स्थिति स्पष्ट कर चुके हैं और इसे सार्वजनिक नहीं करना चाहते। नैशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों में हरियाणा के ऊंचे क्राइम रेट पर स्पष्टीकरण देते हुए डीजीपी ने कहा कि राज्य की पुलिसिंग व्यवस्था बेहद पारदर्शी है, जिसके कारण आंकड़ों में यह अंतर दिखता है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां पर हर एफआईआर दर्ज होती है। जांच के दौरान 30 हजार एफआईआर झूठी मिलती हैं। पुलिस ने हर बार हौसला दिखाया।





