NBT न्यूज,करनाल
शहर में बिजली निगम की महिला क्लर्क की हत्या के मामले में घायल शूटर को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस ने मंगलवार को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि ऑस्ट्रेलिया में रह रहा पड़ोसी का बेटा इस मामले का मास्टरसाइंड है। आरोपी ने बैंकॉक में शूटर को महिला क्लर्क की हत्या की सुपारी दी थी। आरोपी को 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। प्
पूछताछ में पुलिस ने खुलासा किया है कि पड़ोसी इंद्र पाल के लड़के विकास ने शूटर को हायर किया था। हत्या का कारण पार्किंग विवाद को ही माना जा रहा है। अब पुलिस ऑस्ट्रेलिया में बैठे आरोपी को भी गिरफ्तार करने की प्रोसेस तेज करेगी। विवाद में पड़ोसी के पिता को हार्टअटैक आ गया था। उसने हत्या का जिम्मेदार महिला को मानते हुए उसकी हत्या की योजना बनाई थी। महिला
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी से यह भी पूछा जाएगा कि यह कहां से गन लेकर आया था और कितने पैसे में इसकी सेटिंग हुई थी। डीएसपी राजीव ने स्पष्ट किया है कि परिवार को किसी तरह से घबराने की जरूरत नहीं है। अगर कोई सुरक्षा संबंधी ईशू है तो संबंधित थाना को स्पष्ट निर्देश भी जारी किए हुए है। करनाल के सेक्टर-9 निवासी डिंपल अरोड़ा की 15 मई को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।




