30,000 के लिए हत्या, आरोपी अरेस्ट

नवभारतटाइम्स.कॉम

यमुनानगर में प्रॉपर्टी डीलर कलीराम की हत्या का मुख्य आरोपी गुलजार गिरफ्तार हो गया है। यह हत्या प्लॉट के 30 हजार रुपये के बकाया को लेकर हुई थी। आरोपी ने चाकू से वार कर कलीराम की जान ली थी। पुलिस अब आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। यह घटना यमुनानगर के फरकपुर गांव में हुई थी।

30,000 के लिए हत्या, आरोपी अरेस्ट

NBT न्यूज,यमुना नगर

हरियाणा के यमुनानगर में प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि प्लॉट के बकाया 30 हजार रुपये के चलते प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की गई थी। आरोपी गुलजार ने प्रॉपर्टी डीलर से एक प्लाट खरीदा था, इसी के बकाया पैसों को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। 15 मई को पैसे न मिलने पर गुलजार ने चाकू मारकर कलीराम की हत्या कर दी थी। कलीराम का शव उसके ऑफिस में खून से लथपथ पड़ा मिला था। अब पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड की तैयारी कर रही है।

पुलिस ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर कलीराम का शव फरकपुर गांव स्थित उनके ऑफिस में मिला था। आरोपी गुलजार ने चाकू से गर्दन पर कई वार किए थे। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी।

पुलिस जांच में सामने आया है कि यनुनानगर के कमल नगर निवासी आरोपी गुलजार सिंह ने करीब 3 साल पहले कलीराम से एक प्लॉट खरीदा था। प्लॉट करीब 3 लाख 90 हजार रुपए में खरीदा गया। इसके लिए 2 लाख 30 हजार रुपये कलीराम को एडवांस दिए गए थे। बाकी एक लाख रुपये भी दे दिए। 30 हजार बकाया रह गए थ, जिसके लिए प्रापर्टी डीलर तकादा करता था।