यह पत्र 26 मई के संपादकीय ‘ पोप की चेतावनी ’ से संबंधित है। पोप ने आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर चिंता जताई है और इसे इंसानों के नियंत्रण में रखने की बात कही है। अगर AI इंसानों के नियंत्रण में नहीं रहा तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। इंसान की जिंदगी के फैसले अगर तकनीक करेगी तो इंसान मशीन का गुलाम हो जाएगा। इसलिए AI पर निर्भरता कभी उचित नहीं हो सकती। AI ने बेशक कामकाज का तरीका आसान किया है, लेकिन उस पर जितनी निर्भरता बढ़ेगी वह खतरनाक साबित होगी। तकनीक हमेशा मनुष्य के लिए उपयोगी रही है, लेकिन वह किसी भी हाल में मनुष्य से ऊपर नहीं हो सकती।
वारिस अली खान, ईमेल से





