स्कूल बसों में CCTV ज़रूरी : आयोग

नवभारतटाइम्स.कॉम

हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है। आयोग ने सभी स्कूल बसों और स्कूल परिसरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश दिए हैं। यह फैसला नूंह के एक स्कूल में छात्रा के साथ हुई घटना के बाद लिया गया है। आयोग ने स्कूल प्रबंधन और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी नाराजगी जताई है।

cctv mandatory in school buses haryana human rights commissions strict order child safety paramount

NBT न्यूज, चंडीगढ़ : हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने मंगलवार को स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाया है। सुरक्षित स्कूल वाहन नीति के तहत सभी स्कूल बसों और स्कूल कैंपस में सीसीटीवी कैमरों की स्थापना और रिकॉर्डिंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने जिला नूंह के प्रभात वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक छात्रा के साथ कथित अमानवीय व्यवहार के मामले की सुनवाई के दौरान स्कूल प्रबंधन और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर नाराजगी जताई।

आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति ललित बत्रा तथा सदस्य कुलदीप जैन और दीप भाटिया की पीठ ने पाया कि जिला शिक्षा अधिकारी, नूंह और विद्यालय प्रबंधन की रिपोर्टों में गंभीर विरोधाभास हैं।