SHO थप्पड़ कांड की DGP और IG तक गूंज

नवभारतटाइम्स.कॉम

यमुनानगर में सिटी थाने के एसएचओ ने एक फैक्ट्री मालिक को थप्पड़ मारा। यह मामला अब डीजीपी और आईजी तक पहुंच गया है। फैक्ट्री मालिक ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट और दबाव बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी को शिकायत देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

SHO थप्पड़ कांड की DGP और IG तक गूंज

NBT न्यूज,यमुनानगर

यमुनानगर के सिटी थाना एसएचओ के फैक्ट्री मालिक को थप्पड़ मारने का मामला डीजीपी और आईजी ऑफिस तक पहुंच गया है। एसपी को शिकायत देने के बाद अब फैक्ट्री मालिक संजीव कुमार ने मंगलवार को पुलिस महानिदेशक (DGP), पुलिस महानिरीक्षक (IGP) अंबाला रेंज और हरियाणा के मुख्य सचिव को ई-मेल से शिकायत भेजी है।

उन्होंने यमुना नगर में सिटी थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर नरेंद्र राणा, हेड कांस्टेबल विनोद तथा अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उन्हें न केवल थप्पड़ मारा गया, मारपीट की गई, बल्कि बाद में दबाव बनाकर समझौता कराया गया और अब उनकी सामाजिक छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि यमुना नगर के एसपी के पास पहुंचे, तो उसकी शिकायत पर संज्ञान नहीं लिया गया। डेढ़ घंटे तक बैठाए रखा। उन्होंने किया कि जल्द से जल्द आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई हो।