NBT न्यूज, चंडीगढ़ : चंडीमंदिर सैन्य स्टेशन में मंगलवार को भारतीय सेना की पश्चिमी कमान को नया रणनीतिक नेतृत्व मिला। लेफ्टिनेंट जनरल हरजीत सिंह साही ने पश्चिमी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ का पदभार संभाल लिया। सेना के भीतर उन्हें एक ऐसे अधिकारी के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने मैदान से लेकर ‘वार रूम’ तक हर स्तर पर अपनी क्षमता साबित की है। साही ऐसे समय में पश्चिमी कमान की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, जब देश की पश्चिमी और उत्तरी सीमाओं पर सुरक्षा चुनौतियां लगातार बदल रही हैं।




