n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद
कोयल एन्क्लेव आवासीय योजना में दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारी अवैध रूप से कूड़ा डंप कर रहे हैं। इस वजह से यहां भारी गंदगी और असहनीय दुर्गंध से लोग परेशान हैं। यहां के निवासियों का कहना है कि गंभीर बीमारियां फैलने का बड़ा खतरा पैदा हो गया है। इस पर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव विवेक कुमार मिश्र ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर यहां फेंके गए कूड़े को तुरंत उठवाने को कहा है। साथ ही खाली पड़े प्लॉटों और सड़कों के किनारे कचरा न डालने के लिए सख्त निर्देश जारी करने के आदेश देने के लिए कहा है। दिल्ली से कूड़ा फेंकने का यह कोई पहला मामला नहीं है, बल्कि इससे पहले भी नगर निगम की सीमा के विभिन्न रिहायशी इलाकों और ग्रीन बेल्ट में अवैध रूप से कूड़ा गिराने के कई मामले लगातार सामने आते रहे हैं।

