DRM ने रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

नवभारतटाइम्स.कॉम

नॉर्दर्न रेलवे के डीआरएम पुष्पेश त्रिपाठी और जीएम ने गाजियाबाद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। स्टेशन पर पुनर्निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन दो साल बाद भी केवल 45 प्रतिशत काम पूरा हुआ है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न प्लेटफार्मों, वेटिंग रूम, पेयजल व्यवस्था और सुरक्षा का जायजा लिया। अधूरे निर्माण पुल के बारे में भी जानकारी ली गई।

drm inspects ghaziabad railway station expresses concern over incomplete construction annoyance over disorder

n NBT न्यूज, गाजियाबाद : पुनर्निर्माण के तहत स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है लेकिन दो साल बीतने के बाद भी अभी करीब 45 प्रतिशत काम ही पूरा हो सका है, जिससे स्टेशन पर अव्यवस्था फैली हुई है। इसको लेकर गुरुवार को नॉर्दर्न रेलवे के डीआरएम पुष्पेश त्रिपाठी और जीएम ने स्टेशन का निरीक्षण किया।

डीआरएम शाम करीब 4:10 बजे गाजियाबाद स्टेशन पहुंचे। प्लेटफॉर्म नंबर 3 से निरीक्षण शुरू करते हुए वेटिंग रूम, सीढ़ियां और गर्मी से बचाव की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद प्लेटफॉर्म नंबर एक और दो पर घूमते हुए पेयजल व्यवस्था, सिटी साइड सामान चेकिंग मशीन, सुरक्षा व्यवस्था, टिकट घर, पार्किंग और निर्माण कार्य का जायजा लिया। अधूरे निर्माण पुल के बारे में भी जानकारी ली गई। इसके बाद प्लेटफॉर्म नंबर 5 और 6 पर पहुंचे, जहां निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।