n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : शहर में पानी की समस्या से जूझ रहे इलाकों को राहत देने के लिए नगर निगम ने करीब 5.76 करोड़ रुपये की लागत से 12 नए 30 एचपी नलकूप लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए अलग-अलग जोन और वॉर्डोंोंों में डीपवेल नलकूप लगाने, पाइप लाइन मिलान और पंप रूम निर्माण के टेंडर जारी किए गए हैं। हर नलकूप पर करीब 47.72 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा सीवेज पंप और सबमर्सिबल पंप की सप्लाई का काम भी कराया जाएगा।
नगर निगम सबसे अधिक तीन नए नलकूप कविनगर जोन में लगाएगा। इनमें वॉर्ड-62 के न्यू शताब्दीपुरम, वॉर्ड-67 के संजयनगर सेक्टर-23 सी-ब्लॉक पार्क और वॉर्ड-84 के राजनगर सेक्टर-10 जीडी मार्केट पार्क शामिल हैं। सिटी जोन-1 में भी तीन जगहों पर नए 30 एचपी नलकूप लगाए जाएंगे।

