Mp Writes Letter To Pwd Demand For Repair Of Dilapidated Roads In Modinagar
सड़कों की मरम्मत के लिए लिखा पत्र
नवभारतटाइम्स.कॉम•
मोदीनगर में सड़कों की हालत बेहद खराब है। सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखकर ग्रामीण सड़कों की मरम्मत की मांग की है। ईशापुर, भदौला, त्योड़ी जैसे गांवों में गहरे गड्ढों से लोगों को परेशानी हो रही है। अधिशासी अभियंता ने जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन दिया है। यह समस्या अब सुलझने की उम्मीद है।
n NBT न्यूज, मोदीनगर : सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने जर्जर सड़कों की मरम्मत के लिए PWD को पत्र लिखा है। सांसद का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का बुरा हाल है, उन्हें ठीक कराया जाए। गांव ईशापुर, भदौला, त्योड़ी समेत आदि मार्गों पर गहरे गड्ढे होने के कारण ग्रामीणों को चलना मुश्किल हो गया है। अधिशासी अभियंता ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।