n NBT न्यूज, हापुड : थाना सिंभावली क्षेत्र में ऑनलाइन गेम खेलते समय साइबर ठगों ने महिला के खाते से 77 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। गांव सनोटा निवासी अनुराधा यादव सिम्भावली के सुभाष विहार कॉलोनी में बच्चों के साथ मायके आई थीं। पीड़िता का कहना है कि 24 मई को बेटा शौर्य (11) मोबाइल पर गेम खेल रहा था। इसी दौरान अनजान व्यक्ति ने बच्चे को झांसे में लेकर ऑनलाइन फ्रॉड कर लिया। महिला का आरोप है कि ठगों ने फोन-पे और भीम एप के माध्यम से खाते से 77 हजार 682 रुपये निकाल लिए।



