अजनारा होम्स सोसायटी में गंदे पानी की सप्लाई, पेट दर्द की शिकायतें बढ़ीं

नवभारतटाइम्स.कॉम

ग्रेनो वेस्ट की अजनारा होम्स सोसायटी में एक हफ्ते से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। एम और बी टावर में साफ पानी नहीं आ रहा है। इससे लोगों को पेट दर्द और सिरदर्द जैसी स्वास्थ्य समस्याएं हो रही हैं। निवासियों ने बिल्डर और प्राधिकरण से शिकायत की है। पहले भी दूषित पानी से लोग बीमार पड़ चुके हैं।

chaos in ajnara homes due to dirty water people suffering from stomach pain

n NBT न्यूज, ग्रेनो वेस्ट

अजनारा होम्स सोसायटी के लोगों को एक सप्ताह से गंदे और बदबूदार पानी की आपूर्ति का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि सोसायटी के एम और बी टावर में साफ पानी नहीं आ रहा है, जिससे कई परिवारों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ने लगी हैं। लोगों ने बिल्डर प्रबंधन और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से शिकायत भी की है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हो सका है। निवासियों के अनुसार, रसोई और बाथरूम में आने वाले पानी से बदबू आ रही है। कई बार पानी का रंग भी गंदा होता है, जिसके कारण लोग इसका उपयोग करने से डर रहे हैं। लोगों का कहना है कि बाथरूम में आने वाले पानी से इतनी बदबू आती है कि वहां कुछ देर खड़ा होना भी मुश्किल हो जाता है। वहीं, पीने के पानी की गुणवत्ता को लेकर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। सोसायटी निवासी निशांत ने बताया कि पिछले करीब एक सप्ताह से उन्हें, उनकी पत्नी और अन्य परिजनों को सिरदर्द और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो रही हैं। उन्होंने डॉक्टर से इलाज भी कराया, लेकिन घर का पानी पीने के बाद फिर से परेशानी शुरू हो जाती है। उनका कहना है कि दवाइयों का असर कुछ समय तक ही रहता है। दिनकर पांडे ने बताया कि परिसर में पानी की समस्या कोई नई बात नहीं है। पूर्व में दूषित पानी की वजह से करीब 800 से अधिक लोग बीमार पड़ गए थे।

रेकमेंडेड खबरें