n NBT रिपोर्ट, नोएडा : आवारा कुत्तों को पकड़ने के अभियान को निर्बाध रूप से चलाने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने सख्त रुख अपनाया है। प्राधिकरण ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर मांग की है कि सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए जाएं कि वे स्ट्रीट डॉग पकड़ने वाली टीम को आवश्यक सहयोग प्रदान करें।
ओएसडी क्रांति शेखर सिंह ने यह कदम सुप्रीम कोर्ट द्वारा 22 मई को सिटी हंड्रेड बॉय स्ट्रे नामक संस्था की याचिका पर दिए गए फैसले के मद्देनजर उठाया है। प्राधिकरण ने पुलिस को अवगत कराया है कि अक्सर कुत्ता पकड़ने के दौरान कुछ लोग विरोध कर कार्य में रुकावट डालते हैं। ऐसे लोगों पर केस दर्ज कराया जाएगा।



