घर के बाहर खेल रहे दो नाबालिग बच्चे लापता

नवभारतटाइम्स.कॉम

नोएडा के सेक्टर-73 सर्फाबाद गांव से दो नाबालिग बच्चे लापता हो गए हैं। कुवरपाल का 15 वर्षीय बेटा तरुण उर्फ काले और अजीत का 12 वर्षीय बेटा कृष यादव 28 मई को खेलते समय अचानक गायब हो गए। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला।

noida two minor children missing from sector 73 family search continues

n NBT रिपोर्ट, नोएडा : सेक्टर-73 स्थित सर्फाबाद गांव से दो नाबालिग बच्चों के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर सेक्टर-113 थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कुवरपाल का 15 वर्षीय बेटा तरुण उर्फ काले और पड़ोसी अजीत का 12 वर्षीय बेटा कृष यादव 28 मई को घर के बाहर खेल रहे थे। दोपहर करीब 3 से 3:30 बजे के बीच दोनों अचानक बिना बताए कहीं चले गए। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों, दोस्तों और आसपास के क्षेत्रों में तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

रेकमेंडेड खबरें