प्लैटफॉर्म-5 बंद, कई और पर ऐक्शन की तैयारी

नवभारतटाइम्स.कॉम

चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लैटफॉर्म पांच पर यात्री शेड गिरने के बाद मलबा हटाने का काम जारी है। रेल मंत्रालय इस मामले को गंभीरता से ले रहा है और कई और लोगों पर कार्रवाई हो सकती है। उत्तर रेलवे के जीएम ने भी मौके पर जांच की है। अन्य प्लैटफॉर्मों पर लगे शेडों की भी जांच की जा रही है।

charbagh stations platform 5 closed railway ministry strict after passenger shed collapse preparations for action on many more

nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लैटफॉर्म नंबर पांच गिरे यात्री शेड के मलबे को हटाने का काम शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। वहीं, इस मामले को लेकर रेल मंत्रालय गंभीर है। इस मामले में कई और लोगों पर ऐक्शन हो सकता है। उत्तर रेलवे के जीएम ने भी शुक्रवार की देर रात मौके पर जांच की थी। उन्होंने भी कहा है कि रेल भूमि विकास प्राधिकरण की एजेंसी के एग्जिक्यूशन में खामी नजर आई है। हालांकि मामले की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे और ऐक्शन लिया जाएगा।

दूसरी ओर चारबाग स्टेशन के दूसरे प्लैटफार्मों पर लगे यात्री शेडों की जांच करवाई जा रही है। सूत्र बताते हैं कि चारबाग स्टेशन अपग्रेडेशन को लेकर कई बार नक्शे में बदलाव किया गया। रेलवे प्रशासन की ओर से आरएलडीए को आरडीएसओ से पास करवाकर जो डिजाइन दिया गया, उस पर काम नहीं हो रहा।

रेकमेंडेड खबरें