फाॅर्मासिस्ट ने खुद को बताया डॉक्टर, वेतन काटने के निर्देश

नवभारतटाइम्स.कॉम

मोहनलालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही सामने आई। एक फाॅर्मासिस्ट ने खुद को डॉक्टर बताकर मरीज का इलाज किया। इस मामले में कार्रवाई करते हुए फाॅर्मासिस्ट का एक माह का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उसके तबादले के लिए भी पत्र भेजा गया है।

फाॅर्मासिस्ट ने खुद को बताया डॉक्टर, वेतन काटने के निर्देश

n NBT न्यूज, मोहनलालगंज: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनलालगंज में शनिवार सुबह स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही उजागर हुई। पेट दर्द, उल्टी और दस्त से पीड़ित बेटी को लेकर पहुंचे दंपती ने आरोप लगाया कि इमरजेंसी में डॉक्टर की जगह एक फाॅर्मासिस्ट ने खुद को डॉक्टर बताकर इलाज शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसने अभद्र व्यवहार किया। घटना का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएचसी अधीक्षक डॉ. दिवाकर ने फाॅर्मासिस्ट विवेक के अभद्र व्यवहार और अनुशासनहीनता को गंभीर मानते हुए उसका एक माह का वेतन काटने के निर्देश दिए। साथ ही उसके तबादले के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र भेजा है। मोहनलालगंज कस्बा निवासी पीड़ित नीतिका के अनुसार शनिवार सुबह अस्पताल में डॉक्टर मौजूद नहीं थे और कर्मचारी सो रहे थे। एक कर्मचारी ने अंदर से एक व्यक्ति को बुलाया, जिसने बेटी को देखकर दवा और इंजेक्शन लगाने की बात कही। जब परिवारीजनों ने डॉक्टर के बारे में पूछा तो वह भड़क गया और खुद को डॉक्टर बताया।

रेकमेंडेड खबरें