चोरी के फोन से ऑनलाइन शॉपिंग, घर पहुंचा पार्सल

नवभारतटाइम्स.कॉम

नोएडा में एक न्यूज चैनल की एंकर के चोरी हुए फोन से ऑनलाइन शॉपिंग की गई। ऑर्डर किया गया सामान पीड़िता के घर पहुंचा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूछताछ में आरोपी ने चोरी के फोन से ऑर्डर करने की बात स्वीकार की है।

online shopping with stolen phone parcel ordered in anchors name police investigating

n NBT रिपोर्ट, नोएडा : न्यूज चैनल की महिला एंकर के चोरी हुए फोन का इस्तेमाल कर ऑनलाइन शॉपिंग किए जाने का आरोप है। ऑर्डर हुआ सामान पीड़िता के घर पहुंच गया। सेक्टर-24 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-20 निवासी सुष्मिता तिवारी न्यूज चैनल में एंकर हैं। उनका फोन 3 जनवरी 2025 को चौड़ा गांव स्थित मित्र के घर से चोरी हो गया था। इसके बाद 24 अप्रैल 2026 को रिपोर्टिंग से लौटते समय सेक्टर-34 स्थित अरावली पुलिस चौकी के पास उनका दूसरा फोन भी चोरी हो गया। हाल ही में उनके घर पार्सल पहुंचा, जबकि उन्होंने कोई ऑनलाइन ऑर्डर नहीं किया था। ऑर्डर उनके नाम और पते का इस्तेमाल कर किया गया था। पीड़िता का आरोप है कि पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने खुद को सीतापुर निवासी बताया और स्वीकार किया कि उसने ऑर्डर किया था। उसने यह भी दावा किया कि जिस फोन से ऑर्डर किया गया, वह उसने ऐसी दुकान से खरीदा था, जहां सामान सस्ते दामों पर बेचा जाता है।

रेकमेंडेड खबरें