n NBT न्यूज, रेवाड़ी: बावल में सेक्टर-5 स्थित केमिकल कंपनी GLS में 19 मई को लगी आग में झुलसे एक और कर्मचारी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान यूपी निवासी 40 वर्षीय प्रवेश के रूप में हुई है। अब मृतकों की संख्या 4 हो गई है। आग में झुलसे चार अन्य कर्मचारियों का अब भी इलाज चल रहा है। पीड़ित परिवारों की शिकायत पर बावल थाना पुलिस ने कंपनी के मालिक, प्लांट हेड व एचआर हेड के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। बता दें कि आग लगने के बाद कई कर्मचारी लापता हो गए थे। दो दिन बाद दो कर्मचारियों बिहार के सतेंद्र व धर्मेंद्र के शव कंपनी परिसर से कंकाल में रूप में बरामद हुए थे। इस दौरान एक अन्य कर्मचारी हरीबाबू ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था।



