रोहतक में किसानों के बीच पहुंचे चढ़ूनी

नवभारतटाइम्स.कॉम

रोहतक में किसान नहर पक्की करने के विरोध में धरने पर हैं। किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने किसानों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि नहर पक्की होने से नलकूप सूख जाएंगे और पीने के पानी का संकट खड़ा हो जाएगा। किसानों ने सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है।

chadhuni reaches farmers in rohtak protest against canal cementation

NBT न्यूज, रोहतक : किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी शनिवार को रोहतक में भालौठ सब ब्रांच नहर को पक्का करने के खिलाफ धरने दे रहे किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने किसानों की मांग को जायज बताया। उन्होंने कहा कि नहर पक्की हो गई तो नलकूप सूख जाएंगे और ग्रामीणों के सामने पीने के पानी का संकट खड़ा हो जाएगा। नहर को किसी कीमत पर पक्का होने नहीं देंगे। किसानों ने सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है और चेतावनी दी है कि अगर मांग नहीं मानी तो निर्माण को उखाड़ फेंकेंगे। किसानों के हित में सरकार को फैसला लेना चाहिए, नहीं तो देश को बड़ी कीमत चुकानी होगी।

रेकमेंडेड खबरें