सरकार ने इस पूरे अभियान की व्यक्तिगत निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। जिलों से प्रतिदिन शाम पांच बजे तक निरीक्षण, जब्त किए गए टैंकरों और दोषी पाए गए पंप संचालकों के खिलाफ की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट मुख्यालय को भेजनी होगी।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में डीजल और पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। इसलिए लोगों को घबराकर ईंधन का अतिरिक्त भंडारण करने या अनावश्यक खरीदारी करने की जरूरत नहीं है। प्रशासन का कहना है कि ईंधन की आपूर्ति सामान्य है और पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
आदेश की प्रति हरियाणा के पुलिस महानिदेशक और सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को भी भेजी गई है। उनसे सीमा क्षेत्रों में जांच अभियान और अवैध टैंकरों की सहयोग देने को कहा गया है।



