फॉर्च्युनर पर पेंडिंग थे 83,500 के 10 चालान, जब्त की गाड़ी

नवभारतटाइम्स.कॉम

गुड़गांव में ट्रैफिक पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। एक फॉर्च्युनर गाड़ी को जब्त किया गया है। इस गाड़ी पर 83,500 रुपये के 10 चालान लंबे समय से बकाया थे। पुलिस उन वाहनों पर कार्रवाई कर रही है जिनके चालान 90 दिनों से अधिक पुराने हैं।

fortuner with 10 challans of 83500 seized big action by traffic police

n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को एक फॉर्च्युनर गाड़ी को इंपाउंड (जब्त) किया है। इस कार पर 83,500 रुपये के 10 चालान लंबे समय से पेंडिंग थे। ट्रैफिक पुलिस उन वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, जिन पर 90 दिनों से अधिक समय से चालान लंबित हैं। ट्रैफिक इंस्पेक्टर लोकेश टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक फॉर्च्युनर गाड़ी को रुकवाकर उसके दस्तावेज और ऑनलाइन चालान की जांच की गई। जांच में सामने आया कि गाड़ी पर विभिन्न ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन से संबंधित 10 चालान काफी समय से पेंडिंग थे। इनमें मुख्य रूप से गाड़ी के शीशों पर ब्लैक फिल्म लगाना और बिना HSRP (हाई सिक्यॉरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) के वाहन चलाना शामिल था। चालान की कुल राशि 83,500 रुपये होने और 90 दिनों से अधिक समय बीत जाने के बावजूद भुगतान न किए जाने पर पुलिस ने कार जब्त की है। पुलिस ने गाड़ी को सरकारी पार्किंग में खड़ा करवा दिया है।

रेकमेंडेड खबरें