बहन से संबंध के शक में की थी युवक की हत्या, दो अरेस्ट, 2 की तलाश में जुटीं टीमें

नवभारतटाइम्स.कॉम

सिकरानी गांव में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी को शक था कि मृतक उसकी बहन का पीछा नहीं छोड़ रहा था। इस शक के चलते उसने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

murder of youth on suspicion of relation with sister two arrested two absconding

n NBT न्यूज, लोनी : सिकरानी गांव में ट्यूबवेल के पास युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को अरेस्ट किया है। इनके कब्जे से दो पिस्टल बरामद की हैं। वहीं, फरार दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पुलिस ने डौला गांव के रहने वाले आशुतोष और पिलाना निवासी मुकुल त्यागी को शुक्रवार रात बंथला-चिरोड़ी मार्ग स्थित निठोरा गेट के पास से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आशुतोष ने बताया कि उसकी बहन 27 फरवरी को घर से चली गई थी। वापस आने पर उसने बताया कि उसे नितिन ने छोड़ा है। आरोपी ने बताया कि उसे शक था कि शादी के बाद भी नितिन उसकी बहन का पीछा नहीं छोड़ रहा था, जिसके चलते गांव में बदनामी हो रही थी। इस पर उसने मौसी के बेटे शिवा और उसके साथी मुकुल त्यागी के साथ मिलकर हत्या साजिश रची। शिवा और नितिन एक-दूसरे को जानते थे। शिवा के बुलाने पर नितिन लोनी आ गया। यहां शिवा नितिन को सिकरानी गांव में स्टेडियम के पास लेकर पहुंचा। जहां तीनों ने पहले बीयर पी, फिर उसके बाद ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर नितिन की हत्या कर दी।

रेकमेंडेड खबरें