झोलाछाप से कराया इलाज, MMG पहुंचने पर मौत

नवभारतटाइम्स.कॉम

गाजियाबाद में झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से एक और मौत का मामला सामने आया है। बुखार से पीड़ित 24 वर्षीय मधु को झोलाछाप से दवाएं मिलती रहीं। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे एमएमजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है।

woman dies due to quacks treatment declared dead by doctors at mmg hospital

n NBT न्यूज, गाजियाबाद : जिले में झोलाछाप के इलाज से मौत होने का एक और मामला सामने आया है। बुखार से पीड़ित 24 वर्षीय मधु कई दिनों तक झोलाछाप से दवा लेती रही। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे एमएमजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। तिगड़ी गोल चक्कर निवासी आशीष ने बताया कि पत्नी मुध को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। पास के ही झोलाछाप से दवा और ड्रिप लगाने के बाद आराम हो जाता था, लेकिन पूरी तरह ठीक नहीं हो रहा था। आरोप है कि कई बार दूसरे डॉक्टर को दिखाने बात कही, लेकिन झोलाछाप ने सामान्य बुखार बताकर आगे कहीं और इलाज कराने से मना कर दिया। कहा कि दवा बदल दी है, ठीक हो जाएगी। शनिवार सुबह करीब 7 बजे हालत ज्यादा खराब होने लगी। इस पर तुरंत झोलाछाप के यहां लेकर गए तो उसने हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद वह पत्नी को लेकर एमएमजी अस्पताल पहुंचे। ईएमओ राजीव कुमार ने बताया कि जांच की गई तो महिला की सांस नहीं चल रही थी। हालांकि, मामले में परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है।

रेकमेंडेड खबरें