सुनिश्चित हो जवाबदेही

नवभारतटाइम्स.कॉम•
Navbharat Times
23 नवंबर का मुख्य लेख ‘निलंबन से नहीं सुधरेगी पुलिस’ पढ़ा। सिवनी की घटना पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। कानून की रक्षा करने वाले ही जब झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर वसूली करने लगें तो आम आदमी न्याय की उम्मीद किससे करे? ऐसे मामलों में केवल निलंबन पर्याप्त नहीं है। दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। रिकॉर्डिंग से छेड़छाड़ रोकने की व्यवस्था हो, ताकि पुलिस की जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके।

रमेश रस्तोगी, ईमेल से