शादियों में सादगी को दें बढ़ावा

नवभारतटाइम्स.कॉम•
Navbharat Times
एक समय था, जब शादियों में कम खर्च किया जाता था और रस्में भी सादगी से निभाई जाती थीं। लेकिन आज महंगाई के दौर में भी शादियों पर बेहिसाब पैसा खर्च किया जा रहा है। शादी अब पारिवारिक समारोह न रहकर भव्य आयोजन बनती जा रही है। समाज में दिखावे की प्रवृत्ति बढ़ना चिंता का विषय है। ऐसे में युवा पीढ़ी को दूसरों की नकल करने के बजाय सादगीपूर्ण और कम खर्च वाली शादियों को प्रोत्साहन देना चाहिए। उनकी पहल से यह बदलाव संभव है।

साजिद अली, ईमेल से