आयुष्मान अस्पतालों के आईसीयू का होगा ऑडिट

Contributed by: ranvijay.singh1|नवभारतटाइम्स.कॉम•

None

Navbharat Times
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : आयुष्मान भारत योजना से जुड़े निजी अस्पतालों में आईसीयू सुविधाओं की वास्तविक स्थिति जांचने के लिए साचीज विशेष ऑडिट कराएगा। शासन और डीजीएचएस की नई गाइडलाइन के आधार पर शुरू इस कवायद में चयनित ऑडिट एजेंसियां 30 नवंबर तक रिपोर्ट देंगी।

एजेंसियों को आईसीयू में अनिवार्य सुविधाओं, उपकरणों और प्रशिक्षित मैनपावर की चेकलिस्ट दी गई है। गाइडलाइन के अनुसार आईसीयू सेवाएं तीन स्तरों में बांटी गई हैं। लेवल-1 शुरुआती गहन देखभाल, लेवल-2 गंभीर मरीजों को उच्च चिकित्सा सहायता और लेवल-3 मल्टी ऑर्गन फेल्योर जैसे अत्यंत गंभीर मामलों का उपचार। ऑडिट में अस्पतालों की घोषित क्षमता का उपलब्ध संसाधनों से मिलान होगा। टीम आईसीयू बेड, वेंटिलेटर, मॉनिटर, ऑक्सिजन, सक्शन सिस्टम और अन्य उपकरणों की जांच करेगी। साथ ही 24 घंटे डॉक्टर, पर्याप्त नर्सिंग स्टाफ, लैब, ब्लड बैंक, ऐंबुलेंस और संक्रमण नियंत्रण व्यवस्था परखी जाएगी। मानक पूरे न करने वाले अस्पतालों पर कार्रवाई होगी।