70 साल से अधिक उम्र के लोग आधार से होंगे ‘आयुष्मान’

नवभारतटाइम्स.कॉम•
70 elderly to get ayushman yojana benefits through aadhaar no card needed now
n NBT न्यूज, नोएडा : 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को आयुष्मान योजना का लाभ दिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नई व्यवस्था लागू की है। अब आयुष्मान योजना के पैनल में शामिल अस्पतालों में बुजुर्ग मरीज आधार कार्ड से अपना इलाज करा सकेंगे। इलाज के लिए पहले से आयुष्मान कार्ड बनवाने की जरूरत नहीं होगी। इलाज के बाद संबंधित अस्पताल ही मरीज का आयुष्मान कार्ड बनाकर देगा। सीएमओ डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी बुजुर्गों को आयुष्मान योजना का लाभ दिलाने के लिए पैनल में शामिल अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं। अस्पताल पहुंचने पर मरीज के आधार कार्ड के माध्यम से उसकी पात्रता की जांच कर इलाज शुरू किया जाएगा।