रावण-अंगद संवाद का फाइनल रिहर्सल किया

नवभारतटाइम्स.कॉम•
faridabad final rehearsal of ravan angad dialogue completed ramlila staging to begin from october 6
nNBT न्यूज, फरीदाबाद : एनआईटी स्थित जागृति रामलीला कमेटी की ओर शुक्रवार रात को रावण और अंगद संवाद का फाइनल रिहर्सल किया गया। रावण का किरदार संजय भाटिया, अंगद का किरदार रिदम भाटिया, राम का अनिल गांधी और लक्ष्मण का राकेश भाटिया ने निभाया। डायरेक्टर ओमप्रकाश, प्रदीप भाटिया और कमेटी के प्रधान अनिल गांधी ने मार्गदर्शन दिया। कमेटी सदस्य योगेश भाटिया ने बताया कि 5 अक्टूबर तक फाइनल रिहर्सल होगी और 6 अक्टूबर से मंचन शुरू हो जाएगा, जिसमें अध्यक्षता पीर जगन्नाथ व मुख्य अतिथि कृष्णपाल गुर्जर, विधायक धनेश अदलखा, बीआर भाटिया आदि मौजूद रहे।