नियम ताक पर, काफिले में स्टंट का विडियो वायरल

नवभारतटाइम्स.कॉम•
नियम ताक पर, काफिले में स्टंट का विडियो वायरल
nNBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा

दनकौर कोतवाली क्षेत्र में गाड़ियों के काफिले के साथ खतरनाक स्टंट करने का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल विडियो में कुछ लोग चलती गाड़ियों से बाहर निकलकर स्टंट करते दिख रहे हैं। इस दौरान यातायात नियमों की भी अनदेखी की जा रही है।
सड़क पर इस तरह की लापरवाही से स्टंट करने वालों के अलावा अन्य वाहन चालकों और राहगीरों की जान भी खतरे में पड़ी हुई थी। बताया जाता है कि यह विडियो बुधवार का है, जो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। विडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस के मुताबिक, विडियो में दिखाई दे रही गाड़ियों के नंबरों के आधार पर स्टंट करने वालों की पहचान की जा रही है।