Only Cng Ev And Bs 6 Diesel Buses To Get Entry In Delhi From November 1
एक नवंबर से केवल CNG, ईवी व बीएस 6 डीज़ल बसों की ही दिल्ली में एंट्री
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, फरीदाबाद
कमीशन फॉर एयर क्वॉलिटी मैनेजमेंट (सीएक्यूएम) ने एनसीआर में वायु प्रदूषण की रोकथाम के उद्देश्य से जारी निर्देशों के तहत फरीदाबाद में भी आदेश दिए गए हैं। एक नवंबर से दिल्ली में प्रवेश करने वाली बसों के संबंध में महत्वपूर्ण प्रावधान लागू होंगे। इन निर्देशों के अनुसार, दिल्ली में केवल सीएनजी, इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) या बीएस-6 डीजल चालित बसों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। दिल्ली में रजिस्टर्ड बसों को इस प्रतिबंध से छूट रहेगी। फरीदाबाद की तरफ से भी दिल्ली में काफी वाहन जाते हैं। ऐसे में रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी फरीदाबाद के सचिव मुनिश सहगल ने जरूरी निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली में प्रवेश करने वाली बस सेवाओं को निर्धारित समय-सीमा व प्रदूषण नियंत्रण संबंधी मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा।