आस्था कुंज पार्क की सुरक्षा होगी कड़ी

नवभारतटाइम्स.कॉम•
आस्था कुंज पार्क की सुरक्षा होगी कड़ी
nNBT रिपोर्ट, नई दिल्ली: आस्था कुंज पार्क में सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद डीडीए ने सुरक्षा कड़ी करने पर काम शुरू कर दिया है। डीडीए ने पार्क में 23.94 लाख रुपये से सीसीटीवी और करीब 4.2 लाख रुपये से एलईडी फ्लडलाइट लगाने की तैयारी कर ली है।

21 सितंबर को हुई घटना में तीन आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर किशोरी और उसके दोस्त को पार्क में रोका था। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने दोनों को अलग कर दिया और किशोरी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। तीनों आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया था। घटना के बाद डीडीए ने अपने सभी 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट कराया। इसमें 190 पार्कों को उच्च जोखिम, 258 को मध्यम और 288 को कम जोखिम वाली श्रेणी में रखा गया। केवल 16 पार्कों में सीसीटीवी पाए गए, जबकि 323 अन्य पार्कों में कैमरे लगाने की जरूरत बताई गई। 520 पार्कों में लाइट लगाए जाने की जरूरत भी सामने आई। इनमें से 231 में काम शुरू कर दिया गया है।