दिवाली मेले के लिए सजने लगा सूरजकुंड परिसर

नवभारतटाइम्स.कॉम•
surajkund complex begins to adorn for diwali fair huts roofs undergoing renovation
nNBT न्यूज, फरीदाबाद

अरावली की वादियों में लगने वाले दिवाली मेले को लेकर सूरजकुंड परिसर को सजाने-संवारने का काम शुरू हो गया है। परिसर की हट्स समेत अन्य हिस्सों में मरम्मत और रिनोवेशन का काम कराया जा रहा है। फिलहाल हट्स की खराब हो चुकी छतों को बदला जा रहा है। पुरानी छतों को हटाकर उनकी जगह नई फाइबर शीट लगाई जा रही हैं।
सूरजकुंड परिसर में काफी संख्या में हट्स हैं, जिनका इस्तेमाल आयोजनों और मेलों के दौरान स्टॉल व अन्य गतिविधियों के लिए किया जाता है। इन हट्स की छतों को घास-फूस से तैयार किया जाता रहा है। बारिश के कारण यह घास-फूस की छत खराब हो जाती है। पिछले दिनों बारिश के चलते हट्स की छत काफी खराब हो गई है। ऐसे में हरियाणा टूरिज्म ने दिवाली मेले से पहले इन्हें दुरुस्त करने का काम शुरू किया है। अब यहां पर नई फाइबर की छत लगाने का काम हो रहा है। हरियाणा टूरिज्म के एजीएम हरविंदर यादव ने बताया कि सूरजकुंड परिसर को दिवाली मेले के लिए तैयार किया जा रहा है। हट्स की छतों को रिनोवेट करने का काम चल रहा है। हट्स की नई छत लगाने के साथ ही उनमें रंग रोगन का काम शुरू कर दिया गया है।