Kgmu Trauma 2 80 Construction Complete Focus On Treatment Of Serious Illnesses
छह मंजिला केजीएमयू ट्रॉमा-2 का 80% निर्माण पूरा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, लखनऊ: केजीएमयू में 500 बेड के ट्रॉमा-2 सेंटर का करीब 80% निर्माण पूरा हो चुका है। छह मंजिला भवन को 296 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है।
अगले साल इसका संचालन शुरू होने की उम्मीद है। ट्रॉमा-2 में हादसे में घायल मरीजों के बजाय गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के इलाज पर फोकस रहेगा। आसपास के जिलों से रेफर होकर आने वाले गंभीर मरीजों को भी यहां भर्ती किया जाएगा।पेट, सांस और कैंसर के मरीजों का इलाज : ट्रॉमा-2 में पेट, सांस, कैंसर समेत अन्य गंभीर बीमारियों के मरीजों के इलाज की व्यवस्था होगी। अभी ट्रॉमा-1 में हादसे में घायल मरीजों के साथ मेडिकल इमरजेंसी के गंभीर मरीजों का भी इलाज होता है।
मरीजों की संख्या अधिक होने से यहां लगातार दबाव रहता है। ट्रॉमा-2 शुरू होने के बाद मेडिकल इमरजेंसी के मरीजों को अलग सेंटर में इलाज मिलने से ट्रॉमा-1 पर दबाव कम होगा।