Faridabad Library Built At A Cost Of Crores Ready But Waiting For Studies To Begin
भवन तैयार, पर पढ़ाई शुरू होने का है इंतज़ार
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, फरीदाबाद
सेक्टर-12 टाउन पार्क में विद्यार्थियों के लिए बनाई गई लाइब्रेरी का भवन तैयार है, सुविधाएं भी जुटा दी गई हैं, लेकिन यहां पढ़ाई अब तक शुरू नहीं हो पाई है। करीब 5.84 करोड़ रुपये की लागत से तैयार लाइब्रेरी का दिसंबर 2025 में उद्घाटन हो चुका है। इसके बावजूद किताबों के रैक खाली पड़े हैं और कंप्यूटर भी विद्यार्थियों के इस्तेमाल में नहीं आ रहे हैं। संचालन की जिम्मेदारी तय नहीं होने से लाइब्रेरी शुरू करने की प्रक्रिया अटकी हुई है।लाइब्रेरी में करीब 200 विद्यार्थियों के एक साथ बैठकर पढ़ने की व्यवस्था है। एचएसवीपी अधिकारियों के अनुसार भवन फिलहाल प्राधिकरण की देखरेख में है। प्राधिकरण इसे जिला प्रशासन को सौंपने के लिए तैयार है। इसके बाद लाइब्रेरी में किताबें उपलब्ध कराने, स्टाफ नियुक्त करने और नियमित संचालन की व्यवस्था जिला प्रशासन को करनी होगी।