Amrapali Princele Estate Case Registered Against 10 Including Aoa President For Obstructing Elections Assault And Threats
आम्रपाली प्रिंसले एस्टेट के अध्यक्ष समेत 10 पर केस
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, नोएडा
सेक्टर-76 स्थित आम्रपाली प्रिंसले एस्टेट में एओए चुनाव को लेकर विवाद सामने आया है। चुनाव कमिटी ने एओए अध्यक्ष समेत कई लोगों पर काम में बाधा डालने, सदस्यों से मारपीट, और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। सेक्टर 113 थाना पुलिस ने एओए अध्यक्ष समेत चार नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।चुनाव कमिटी के सदस्य रविंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि एक अक्टूबर की शाम करीब 7:50 बजे चुनाव समिति काम कर रही थी। इस दौरान एओए अध्यक्ष विकास कुमार के उकसाने पर मनोज पांडे, साकेत गुप्ता, आरआई सिंह समेत कुछ लोग बिना बताए चुनाव कमिटी के कार्यस्थल में घुस आए और काम में बाधा डालने लगे। मनोज पांडे ने सदस्य बालकृष्ण ध्यानी के हाथ पर मारा और उनका मोबाइल छीनकर फेंक दिया। इसके बाद सौरभ श्रीवास्तव को थप्पड़ मार दिया। इस मामले पर एओए अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि यह विपक्ष की साजिश है। जीबीएम के फैसले से हटकर काम किए जा रहे थे। तीन दिन के अंदर फ्लैट के पेपर चेक कराने के लिए फरमान जारी किया गया। पेपर जमा नहीं करने पर वोट काटने की बात कही गई। इसका विरोध किया गया। इस पर उन लोगों ने केस दर्ज कराया है।