Ats Tightens Grip On Shehzad Bhatti Network Raids In Several Up Districts Over 30 Suspects Detained
शहजाद भट्टी नेटवर्क को लेकर ATS की कई जिलों में छापेमारी
Contributed by: ankur.tiwari|नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : पाकिस्तान में मौजूद गैंगस्टर-आतंकी शहजाद भट्टी के कथित सिंडिकेट नेटवर्क के खिलाफ यूपी एटीएस ने शनिवार को व्यापक कार्रवाई की। एजेंसी की टीमों ने स्थानीय पुलिस और खुफिया इकाइयों के साथ मिलकर प्रदेश के एक दर्जन से अधिक जिलों में एक साथ छापेमारी की। सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, बरेली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और अलीगढ़ समेत कई स्थानों पर दबिश के दौरान 30 से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इनमें आठ लोगों को आगे की जांच के लिए एटीएस कस्टडी में रखा गया है।
यह कार्रवाई पिछले चार महीनों में गिरफ्तार संदिग्धों से मिले इनपुट और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर की गई। एटीएस संदिग्धों के मोबाइल डेटा, सोशल मीडिया गतिविधियों, चैट हिस्ट्री और कॉल डिटेल रिकॉर्ड की फॉरेंसिक जांच करा रही है। बैंक खातों में संदिग्ध लेनदेन भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि सक्रिय भूमिका और सामान्य संपर्क में अंतर स्पष्ट हो सके।जांच एजेंसियों के अनुसार भट्टी पाकिस्तान से नेटवर्क संचालित कर रहा है। उस पर आईएसआई के इशारे पर हथियार, विस्फोटक और मादक पदार्थों की तस्करी कराने तथा भारत विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने के आरोप हैं। फिलहाल आगे जांच जारी है।